Home चर्चा में वक्ता मंच गंजपारा बाल आश्रम पहुंचा, “किसी के चेहरे पर मुस्कान लाकर...

वक्ता मंच गंजपारा बाल आश्रम पहुंचा, “किसी के चेहरे पर मुस्कान लाकर देखिए – जिंदगी खूबसूरत लगेगी “: दीपमाला पाण्डेय

11
0

रायपुर संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे

रायपुर l प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच ” की टीम कल 10 अक्टूबर की शाम श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन रायपुर के गंजपारा स्थित आवासीय बालक छात्रावास (बाल आश्रम)पहुंची l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा जानकारी दी गई है कि इस छात्रावास में निर्धन, अनाथ, बेसहारा, कमजोर व वंचित समुदाय से आए हुए बच्चों के आवास, चिकित्सा, भोजन, शिक्षा के प्रबंध के साथ ही उन्हें खेल, संगीत योग व अन्य विधाओं में भी प्रशिक्षित किया जाता है l इस अवसर पर स्व. मुकेश थिटे की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा बच्चों को रात्रि का भोजन प्रदान किया गया l वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू के नेतृत्व में संपन्न इस कार्यक्रम में ज्योति शुक्ला,श्रीमती शिवानी मैत्रा,राजेंद्र रायपुरी,दीपमाला पाण्डेय,अमित कुमार पाण्डेय, पूर्णेश डडसेना,प्रशांत यदु,प्रभात यदु, ऋषभदेव साहू सहित अनेक प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए l कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार दीपमाला पाण्डेय द्वारा 25 किलो सूखा राशन भी प्रदान किया गया l आश्रम के प्रबंधक संदीप तिर्की द्वारा इस संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा टीम वक्ता मंच को परिसर का भ्रमण कराया गया l टीम वक्ता मंच को अपने मध्य पाकर हर बार की तरह इस बार भी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई पड़ी वही उपस्थित प्रबुद्धजनों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें आत्मिक सुख प्राप्त होता है l वक्ता मंच की महिला इकाई की प्रभारी पूर्णेश डडसेना द्वारा बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति अपने या अपने परिजनों से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों को वक्ता मंच के माध्यम से समाज सापेक्ष कार्यों के जरिए मना सकता है l यह कार्य सेवा भावना के साथ ही समाज के वंचित व जरूरतमंद हिस्सों के साथ एकजुटता व्यक्त करने का माध्यम भी बन जाता है l वक्ता मंच की संरक्षिका ज्योति शुक्ला द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ lवक्ता मंच के माध्यम से समाज सापेक्ष कार्यक्रमों को आयोजित करने व्हाट्सएप नं 9827928850 या 9165599995 पर संदेश प्रेषित कर संपर्क कर सकते है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here