Home आरंग दुर्गोत्सव समिति के पोस्टर हटाने के आरोपों को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ....

दुर्गोत्सव समिति के पोस्टर हटाने के आरोपों को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने बताया निराधार

3
0

15 अक्टूबर को पद्मश्री अनुज शर्मा के कार्यक्रम में शामिल होने क्षेत्रवासियों से की अपील

संवाददाता सोमन साहू

आरंग। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने दुर्गोत्सव समिति के पोस्टर हटाए जाने को लेकर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल में भ्रामक खबर प्रकाशित कर उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

डॉ. जैन ने कहा कि नवरात्रि का पर्व आरंग सहित पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मां दुर्गा के नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान नगर में भक्तिमय माहौल रहता है। विशेष रूप से महामाया पारा में स्थापित होने वाली बड़ी दुर्गा प्रतिमा को लेकर आरंगवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।

15 अक्टूबर को होगा विशेष कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को महामाया पारा दुर्गोत्सव समिति द्वारा विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर लगाए जाना सामान्य बात है। उन्होंने पोस्टर हटवाने के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में बिना तथ्यों के आरोप लगाना उचित नहीं है।

कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

डॉ. संदीप जैन ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने नगरवासियों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here