Home चर्चा में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल गौरेला नगर की नवीन टोली की घोषणा अभिषेक...

विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल गौरेला नगर की नवीन टोली की घोषणा अभिषेक जायसवाल गौरेला नगर संयोजक बजरंगदल के नेतृत्व में संपन्न

18
0

गौरेला। आज राधा-कृष्ण मंदिर, गौरेला में बजरंगदल गौरेला नगर की नवीन टोली की घोषणा की गई। इस अवसर पर संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा धर्म, समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। विश्व हिंदू परिषद के निखिल परिहार जिला सह मंत्री ने सबके सहमति से घोषणा कर संगठन के काम को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। विभाग संयोजक बजरंगदल सागर पटेल ने दायित्व बोध कराते हुए सबको शुभकामनाएं दी।

घोषित नवीन टोली में निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए

नगर सह संयोजक ऋषभ गुप्ता नगर सुरक्षा प्रमुख अंचल यादव नगर गौरक्षा प्रमुख साजन यादव नगर अखाड़ा प्रमुख सचिन विश्वकर्मा नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख देवेश अग्रवाल नगर विद्यार्थी प्रमुख अभय ताम्रकर,नवीन टोली की घोषणा के साथ सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही गौसेवा, धर्मरक्षा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करेंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से बजरंगदल विभाग संयोजक बिलासपुर विभाग सागर पटेल, निखिल परिहार विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री, जिला संयोजक बजरंगदल रविंद्र कैवर्त, पूर्व जिला संयोजक बजरंगदल सन्नी अगवानी, प्रखंड अध्यक्ष मौसम ताम्रकार,गौरेला नगर संयोजक बजरंगदल अभिषेक जायसवाल, ऋषभ गुप्ता, अंचल यादव, साजन यादव,सचिन विश्वकर्मा, देवेश अग्रवाल, अभय ताम्रकार,मयंक राजपूत,नमन जायसवाल,अमन दुबे,आशीष दुबे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here