आरंग संवाददाता – सोमन साहू
गुरु घासीदास मिनी स्टेडियम मंदिर हसौद में अयोजित संभाग स्तरीय अंडर-17 और अंडर-19 शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,अध्यक्षता अशोक वर्मा जनभागीदारी अध्यक्ष सेजेस स्कूल मंदिरहसौद, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद मंदिरहसौद अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव,प्राचार्या प्रेमशिला एक्का,पार्षद सागर पटेल,पिंटू निर्मलकार,भूषण बघेल,सुरेश यादव, एकता मिश्रा,प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई.

आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के पाँचों जिले धमतरी,महासमुंद,बलौदाबाजार,गरियाबंद और रायपुर के टीमों ने भाग लिया.रायपुर और महासमुंद के बीच हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में रायपुर की टीम ने महासमुंद को 15 रनों से करारी शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया.प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर संभाग का नेतृत्व करेगी.अतिथियों द्वारा विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी वितरण किया गया.प्रतियोगिता का संयोजन विकासखंड सहायक खेल अधिकारी ओंकेश्वर सोनवानी के नेतृत्व में किया गया.इस अवसर पर विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान,व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर,मोहम्मद फारूक,के.के. देवांगन,योगेश बघेल,फागुलाल साहू,शशिकांत बाँधे,आरंग क्रिकेट क्लब से अश्वनी रात्रे सभी सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे.







