Home चर्चा में कोरासी में 12 स्थान पर मां दुर्गा मूर्ति की स्थापना, 56 भोग...

कोरासी में 12 स्थान पर मां दुर्गा मूर्ति की स्थापना, 56 भोग और महाआरती का भव्य आयोजन

9
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग –
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नव युवक दुर्गा समिति बाजार चौक कोरासी के तत्वधान में भव्य ‘माँ दुर्गा महाआरती’ और महाप्रसादी का आयोजन रहा गया था, भक्ति, शक्ति और संस्कृति के इस अनूठे संगम में गांव सैकड़ों श्रद्धालुओं शामिल हुवे,

इस महाआरती के दौरान पंडाल में भक्ति का माहौल था। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा परिसर गूंजने लगा।
यह महाआरती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना का प्रतीक है। हम सभी ग्रामवासी और श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन पर्व पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने का अवसर मिला।”

ब्लाक के बड़े गांवों में से एक ग्राम कोरासी में कुल 12 स्थानों में माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना किया गया है, साथ इस गांव में बड़ी विशेषता है, की गांव के पूरे दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन एक साथ टोकन सिस्टम से किया जाता है,
इस परंपरा का शुभारंभ 2015 वर्तमान ग्राम सभा अध्यक्ष खिलेश देवांगन और वर्तमान सरपंच खिलेश चेलक द्वारा पहल किया गया था,

गांव नवरात्र में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है,
महाआरती के अवसर पर खिलेश देवांगन पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, सोनू शर्मा, दोमन देवांगन, थामलेश साहू, अश्वनी देवांगन, अजीत देवांगन, हरीश देवांगन, द्वारिका यादव, अभिषेक देवांगन, अंगद शर्मा, कोमल देवांगन, लुकेश देवांगन, सोमू शर्मा, पंचराम साहू, खिलावन देवांगन, प्रदीप देवांगन, अजय देवांगन, रोहित देवांगन, मनीराम देवांगन, जनक देवांगन, अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here