Home चर्चा में प्राजंल वेलफेयर फाउंडेशन सामाजिक संस्था को पिछले दो वर्षों से नहीं...

प्राजंल वेलफेयर फाउंडेशन सामाजिक संस्था को पिछले दो वर्षों से नहीं मिला अनुदान आखिर जवाब देही किसकी ? …

8
0

संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे

“सारंगढ़ जनपद सदस्य श्रीमती हिरा भैरव नाथ ने समाज कल्याण विभाग को लिखा पत्र “
सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के स्थानीय रेंजरपारा में प्रांजल वेलफेयर फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा पिछले 20 वर्षों से आवासीय दिव्यांगजन प्राजंल विशेष विद्यालय का संचालन किया जा रहा है । इस आवासीय विद्यालय में दिव्यांग जन बच्चे रखकर पढ़ रहे हैं और समाज के मुख्य धारा से जुड़ रहे है । सारंगढ़ जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर संस्था प्रवास पर पहुंचे हुए थे । जनपद सदस्य प्रतिनिधि और जनपद सदस्य बच्चों से मिले संस्था प्रमुख से उनकी मुलाकात हुई । आवासीय विद्यालय में 40 बच्चे आस पास रहकर यहां अपना भविष्य गढ़ रहे हैं। इस दौरान विशेष विद्यालय समस्या से जूझ रही बात समाने आई। सारंगढ़ जिले निर्माण के बाद से संस्था समस्या से जूझना कई प्रश्नों को जन्म देती है । आखिर यह समस्या यहां क्यों आई यह समझ से परे है ।

सामाजिक संस्था विशेष विद्यालय समाज कल्याण विभाग के अनुदान से संचालित होती है ।समाज कल्याण विभाग ही विशेष विद्यालय से मुंह मोड ले तो विद्यालय और दिव्यांग जन बच्चों के भविष्य के साथ क्या होगा ? इस बात को समझते हुए सारंगढ़ जनपद सदस्य हिरा भैरव नाथ जाटवर ने उनकी समस्या को देखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखकर उनके समस्या को अवगत कराते हुए संस्था को दिए जाने वाले अनुदान राशि के लिए समय रहते देने की मांग की है और विषय को सज्ञान में लेते हुए कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिए है। सामाजिक संस्था को पीछे 02 वर्षों से अनुदान राशि नहीं मिल पा रहा है जो समाज कल्याण विभाग की पोल खोलती है । आवेदन में सारंगढ़ जनपद सदस्य हिरा भैरव नाथ ने आवासीय विशेष विद्यालय 2024- 25 एवं वृद्धाश्रम 2024 -25 व 2025-26 के अप्राप्त एवं लंबित राशि को लेकर पत्र में जिक्र किया गया है ।वही इसकी प्रतिलिपि संबंधित कार्यालयों को लिखी गई है। आखिर पिछले दो वर्षों से विशेष विद्यालय के साथ ऐसा क्यों हो रहा है आखिर कौन है जो इस विशेष विद्यालय को अनदेखा किया जा रहा है।
जनपद सदस्य ने कहा ….
यह बड़ी विडंबना है कि विशेष विद्यालय को पिछले दो वर्षों से अनुदान नहीं मिल पा रहा जो दिव्यांग बच्चे हैं उनके साथ यह अन्याय है ।
श्रीमती हिरा भैरवनाथ जाटवर
जनपद सदस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here