रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आज सप्तमी तिथि, शनिवार 17 अक्टूबर को शहर के *रजहा पारा – सोनार पारा स्थित माँ शांति काली मंदिर में भव्य जगराता एवं जसगीत का आयोजन किया जा रहा है।
नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर मंदिर में दोपहर से ही विशेष पूजा-अर्चना का क्रम शुरू होगा। शाम होते ही माता के दरबार को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा।

आयोजक मंडल के अनुसार इस बार बाहर से विशेष जसगीत मंडली को आमंत्रित किया गया है, जो पूरी रात माता के भजनों और जसगीतों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाएगी। जसगीत के साथ भक्त माँ की भक्ति में लीन होकर गरबा और भजन का आनंद लेंगे।
मंदिर समिति एवं मोहल्ले वासियों ने सभी धर्मप्रेमी जनता और माता के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जगराता में शामिल होने और माता का आशीर्वाद लेने की अपील की है।







