Home चर्चा में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तहत छिरकाबांधा में नशा मुक्त युवा...

‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तहत छिरकाबांधा में नशा मुक्त युवा अभियान आयोजित; महाअष्टमी पर ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास और देवी पूजन, उत्सव युवा मंडल ने संभाली व्यवस्था

11
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

कोटा/बिलासपुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय पहल ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के उप-निदेशक श्री नितिन शर्मा के कुशल निर्देशन में आज ग्राम पंचायत छिरकाबांधा के आश्रित ग्राम पीपरपारा (कोटा ब्लॉक) में ‘100 वीक्स नशा मुक्त युवा अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष योग और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ Mera Yuva Bharat (MY Bharat)। अभियान के इस चरण की मुख्य थीम ‘योग फॉर नशा मुक्त युवा’ रही।

प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव ने किया सफल संचालन:
कार्यक्रम का सफल संचालन ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार यादव द्वारा किया गया। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशा आज हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। इससे मुक्ति के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। वहीं, कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं मैदानी व्यवस्थाओं में कोटा ब्लॉक की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) एवं उत्सव युवा मंडल की सक्रिय सदस्य अंजू यादव का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

युवा भाइयों और बहनों ने खुद आगे आकर कराया योगाभ्यास:
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि यहाँ उपस्थित सभी युवा बहनों और भाइयों ने एक-एक कर खुद मंच संभाला और सबको अलग-अलग योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास के माध्यम से सभी ने नशा से दूर रहने और एक स्वस्थ शरीर व मजबूत इच्छाशक्ति का निर्माण करने का संदेश दिया।

एडिक्शन काउंसलर विमल सोनी ने साझा की अपनी प्रेरक कहानी:
कार्यक्रम में एडिक्शन काउंसलर श्री विमल सोनी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो स्वयं कभी नशे की लत से पीड़ित थे, उन्होंने कहा क्या पाया क्या खोया नशा सिर्फ और सिर्फ जीवन का परिवार का मान, सम्मान का नाश है अंत है,,, आज,,अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नशा मुक्त होकर आज समाज के सामने एक ‘आदर्श युवा’ के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अपनी वास्तविक कहानी से युवाओं को प्रेरित किया।

महाअष्टमी पर देवी पूजन एवं उत्सव युवा मंडल का विशेष सहयोग:
शारदीय नवरात्र की पावन महाअष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम के पारंपरिक देवी-देवताओं—ग्राम गोसाईं देवी देवता, मैया महामाया, मैया सरस्वती एवं मैया महाकाली की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस पावन अवसर पर आयोजित पूजा और भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम में ‘उत्सव युवा मंडल’ की पूरी टीम ने अपना विशेष और सराहनीय सहयोग प्रदान कर पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।

आदर्श युवा मंडल का रहा विशेष दिशा-निर्देश व युवाओं की रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम को धरातल पर सफल बनाने में आदर्श युवा मंडल पीपरपारा के अध्यक्ष हेमसिंह पोर्ते का विशेष दिशा-निर्देश रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं की भारी एवं गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से कुमारी शिवानी, दीप्ति, अंजलि, आकृति पोर्ते, आशा रानी, प्रभा यादव, उमा मेश्राम, महालक्ष्मी मरावी, अंकिता जगत, दुर्गेश्वरी मरावी, रितु मरावी, प्रिया यादव, नीलम मेहर, अनुसुइया (युवा बहनें) एवं आशीष कुमार मरावी, गोविंद पोर्ते, नारायण जगत, दिलीप कुमार, कमल पोर्ते, रामनारायण पोर्ते, वीरस राज, संजय पोर्ते (युवा भाई) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने की संयुक्त प्रतिज्ञा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here