Home चर्चा में पूर्व CM भूपेश बघेल ने माँ महामाया धाम में टेका मत्था, सियाराम...

पूर्व CM भूपेश बघेल ने माँ महामाया धाम में टेका मत्था, सियाराम कौशिक के नए संस्थान को दी शुभकामनाएं, मस्तूरी में जगराता कार्यक्रम में हुए शामिल

6
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर / बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज माँ महामाया देवी धाम रतनपुर पहुँचे। उन्होंने माँ महामाया के दरबार में मत्था टेक कर पूजा-अर्चना और आरती की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास स्थान पहुँचे। उन्होंने श्री कौशिक के नए संस्थान के लिए शुभकामनाएं दीं और परिवारजनों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की।
इसके बाद श्री बघेल मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र पहुँचे, जहाँ वे जगराता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक सहित जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here