Home चर्चा में साइबर थाने एवं बिरेझर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, पायलीखंड खदान क्षेत्र से...

साइबर थाने एवं बिरेझर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, पायलीखंड खदान क्षेत्र से हीरे चोरी कर बेचने की फिराक में था आरोपी,नेशनल हाईवे-30 पर कोड़ापार नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, जब्त हीरों का शुद्ध वजन 13.49 ग्राम के साथ गिरफ्तार

20
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, चोरी एवं खनिज संपदा की अवैध खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
 इसी क्रम में चौकी बिरेझर,(थाना कुरूद) एवं साइबर थाने धमतरी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 146 नग बहुमूल्य हीरे जैसे पत्थर जब्त कर हीरा तस्कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 10,15,200/-रूपये है।
दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को जुर्म-जरायम पतासाजी एवं पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि NH-30 मुख्य मार्ग पर कोड़ापार नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से बहुमूल्य हीरे लेकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बिरेझर पुलिस एवं साइबर थाने की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
उसने अपना नाम विनोद अग्रवाल, उम्र 64 वर्ष, निवासी के.के. वार्ड, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पॉलीथीन में रखे नीले एवं फिरोजी रंग की झिल्ली में लिपटे कुल 146 नग सफेद, चमकदार एवं पारदर्शी बहुमूल्य पत्थर बरामद किए गए। मेमोरेंडम कथन में आरोपी ने उक्त पत्थरों को वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से चोरी करना तथा अब उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाशना स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 21(4) खान एवं खनिज अधिनियम तथा धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पाए जाने पर दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय, कुरूद के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
▪️*गिरफ्तार आरोपी का विवरण*-
नाम विनोद अग्रवाल, पिता बंशीलाल अग्रवाल,उम्र 64 वर्ष, निवासी के.के. वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा (शहर)
जिला-बलौदाबाजार-
भाटापारा
(छ.ग.)
▪️*जब्त मशरूका का विवरण*-
(01) -146 नग बहुमूल्य पत्थर (हीरे): कुल वजन 16.17 ग्राम, शुद्ध वजन 13.49 ग्राम – अनुमानित कीमत 10,05,000/- रूपये
(02) सैमसंग Galaxy S21 FE 5G मोबाइल फोन: दो सक्रिय सिम सहित – कीमत 8,000/-रूपये
(03) नकद राशि: 2,200/-रूपये
▪️*कुल जुमला जब्ती:* 10,15,200/- (दस लाख पंद्रह हजार दो सौ रुपये है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here