Home चर्चा में नक्सलमुक्त क्षेत्र में आस्था और विश्वास का बढ़ता कारवां, भद्राकाली माता मंदिर...

नक्सलमुक्त क्षेत्र में आस्था और विश्वास का बढ़ता कारवां, भद्राकाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही में लगातार वृद्धि

4
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बीजापुर पुलिस मुस्तैद, थाना भद्राकाली के जवान संभाल रहे सुरक्षा की जिम्मेदारी
क्षेत्र के नक्सल मुक्त होने के बाद और शांति का वातावरण स्थापित होने के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। इसी सकारात्मक बदलाव के बीच प्रसिद्ध भद्राकाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए बीजापुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। थाना भद्राकाली से पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जो मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन पर नजर रख रहे हैं।
वहीं, मंदिर समिति द्वारा भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत होने से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ना सकारात्मक बदलाव का संकेत है । बीजापुर पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here