Home चर्चा में आरंग में शारदीय नवरात्र की धूम-प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज में सजी पांच चैतन्य देवियों...

आरंग में शारदीय नवरात्र की धूम-प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज में सजी पांच चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

7
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आरंग में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण है। इसी कड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गुड़ियारी पारा आरंग में बुधवार 14 अक्टूबर से पांच चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ किया l आज पांचवा और अंतिम दिन पर श्रीमान ध्रुव कुमार शुक्ला जी भगवताचार्य, अनिल ठाकुर जी अध्यक्ष दीनदयाल कालोनी, मदन साहू जी संरक्षक, भोला प्रसाद कोषाध्यक्ष, डॉ. एम. एल. साहू, ध्रुव कुमार चंद्राकर पूर्व सरपंच नारा, पवन कुमार देवांगन इन सभी ने चैतन्य देवियों की झाँकी में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया l प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां उमा देवी और मां काली के साक्षात चैतन्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चैतन्य देवियों की जिवंत झांकी के संबंध में ब्रह्माकुमारी संस्थान की लता बहन जी ने बताया कि सतयुग मे साक्षात देवियाँ वास करते थे उसी का स्मरन कराते हुए यह झांकी प्रदर्शन किया जा रहा है क्योंकि देवियों का संस्कृति अभी लुप्त हो चुके हैं, इस कारण लोगों मे देवियों के अवतार का स्मरन हो जिससे लोगों मे सनातन धर्म का वातावरण बनाए जा सके यही झांकी का सार्थक उदेश्य है। संस्थान की ओर आज अंतिम दिन पर श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व पर धन्यवाद और शुभकामनाएं दिये l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here