Home चर्चा में प्रख्यात शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. सत्यभामा आड़िल का निधन, शिक्षा, साहित्य और...

प्रख्यात शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. सत्यभामा आड़िल का निधन, शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

8
0
संवाददाता – बसंत राघव
रायपुर, 20 अक्टूबर 2026। प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. सत्यभामा आड़िल का मंगलवार रात 9 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में शोक की लहर है।
डॉ. आड़िल को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सुंदरलाल शर्मा राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित डॉ. आड़िल ने अपने कार्यों से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई।
अंतिम यात्रा आज
डॉ. सत्यभामा आड़िल की अंतिम यात्रा बुधवार, 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित उनके निवास से निकलेगी। देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here