Home चर्चा में भाजपा सरगुजा ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की जिला टोली...

भाजपा सरगुजा ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की जिला टोली समिति का गठन

12
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा अभियान, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा ने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के भ्रामक प्रचार को उजागर करने का किया आह्वान
अम्बिकापुर ।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार, लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ अभियान के अंतर्गत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक कार्यक्रम निरंतर किया जाना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम को सुचारू संचालन हेतु भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा की उपस्थिति में जिला टोली समिति का गठन किया गया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि हाल ही में, ईसीआई और भाजपा सरकार के विरुद्ध विपक्ष के नेतृत्व में राहुल गांधी ने विरोध-प्रदर्शनों को लंबे समय तक चलाए रखने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद, विपक्ष जनता में निरंतर मिथ्या और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहा है और सार्वजनिक संस्थाओं में लोगों के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में, विपक्ष ने अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों को राष्ट्रीय हितों से ऊपर रखा है और घुसपैठियों को समर्थन देकर, अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश के लोकतंत्र पर हमला किया है।
श्री सिसोदिया ने लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ अभियान के माध्यम से विपक्ष को पूरी तरह बेनकाब करने का भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि यह अभियान विपक्ष के राजनीतिक एजेंडे को उजागर करेगा और भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को पुनः सुदृढ़ करेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह, दिनेश साहू, मधुसूदन शुक्ला, विकास पाण्डेय , चंद्रिका प्रसाद यादव, जनमेजय मिश्रा, राजकुमार बंसल, निलेश सिंह, रजनीश पाण्डेय, भैभव सिंह देव, श्रवण दास, रज्जू राम, रूपेश दुबे, शुभांगी बिहाड़े, निशांत सिंह (सोलू), धनंजय मिश्रा, जतिन परमार, देवेन्द्रनाथ दुबे, प्रिया सिंह, अनीश सिंह, अविनाश मंडल , मुस्कान सिंह सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here