संवाददाता – योगेंद्र राठौर
रायपुर। मिवान स्टील्स लिमिटेड, रायपुर की महिला कॉलोनी में दुर्गा पूजा का पर्व भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ ऑर्केस्ट्रा, गरबा, नृत्य, कीर्तन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के कर्मचारियों, महिलाओं एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी सजावट और गरबा-नृत्य ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। दुर्गा पूजा के साथ रावण दहन का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से धार्मिक आस्था, बुराई पर अच्छाई की विजय और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कई दिनों तक चले कार्यक्रमों में कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द का माहौल बना रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को एक साथ आने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर कंपनी के सीईओ श्री बी. महापात्रा साहब, श्री बी.बी.बैहरा संजय रावत , कामता प्रसाद राहंगडाले, जागेश्वर साहू, साहब , झा साहब,पंकज पंडित जी, एचआर विभाग से श्री महेंद्र कुमार सिंह, सिक्योरिटी हेड श्री मणिकांत जी, अनुप शुक्ला, विजय जांगिड़, विनय जांगिड़, गोविंद चंद्राकर, तुकेश, सुमित शर्मा, आर सूर्या जी, अमित कुमार सिंह, पटले जी एवं धीरेंद्र कुमार सिंह विजय साहू, कोमल साहू, आनंद पांडे, सुनील महतो, सौरभ गौतम सहित कॉलोनी के अनेक कर्मचारी, महिलाएं एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

समग्र रूप से दुर्गा पूजा, रावण दहन एवं प्रतिमा विसर्जन का आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना। उत्सव ने कॉलोनी में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।







