बिलासपुर संवाददाता – रेशमा लहरे
बिलासपुर। छठ महापर्व 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिलासपुर में पिछले 26 वर्षों से छठ घाट पर सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाने की परंपरा जारी है। इसी क्रम में इस वर्ष पर्व के सफल आयोजन के लिए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज और छठ माता के भक्तों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्ही.एन. झा ने की। इसमें सर्वसम्मति से प्रवीण झा को छठ पूजा समिति का अध्यक्ष और विनोद सिंह को सचिव चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने आयोजन की जिम्मेदारियों के सुचारु संचालन के लिए अन्य पदाधिकारियों और
कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की।
छठ महापर्व का कार्यक्रम
चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय और माता अरपा की महाआरती के साथ होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह के अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा।
समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी
समिति में डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा और राम प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रौशन सिंह, धनंजय झा और प्रशांत सिंह सहसचिव बनाए गए हैं। हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी और राकेश दीक्षित कार्यालय सचिव होंगे। वहीं, डॉ. कुमुद रंजन सिंह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कार्यकारिणी सदस्य: पी.सी. झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह, रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिंह, राजीव गिरी, निर्भय चौधरी, दिलीप श्रीवास, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिंहा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह और आदित्य सिंह को शामिल किया गया है।
वरिष्ठजनों का संरक्षक मंडल गठित
समिति के मार्गदर्शन के लिए संरक्षक मंडल भी बनाया गया है। इसमें एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा और अभय नारायण राय को शामिल किया गया है।
एक नवंबर को खुलेगा पूजा कार्यालय
छठ पूजा के सफल संचालन और तैयारियों को गति देने के लिए एक नवंबर को सुबह 11 बजे छठ घाट पर छठ पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से पर्व से जुड़ी व्यवस्थाओं और आयोजन संबंधी कार्यों का संचालन किया जाएगा।
बैठक का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह, गणेश गिरी, सी.एम. सिंह, राम गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, बी.एन. ओझा, जगदानंद झा, विजय कुमार सिंह, विनय सिंह, रंजय सिंह, जे.पी. सिंह, मिथिलेश ठाकुर, मुकेश सिंह, राजीव सिंह, विवेक कुमार, रंजन शर्मा, अमरकांत तिवारी, बैजनाथ यादव, नागेंद्र सिंह, पी.एन. लाल, सुरेश सिंह, किशन गिरी, सनी गिरी, आदर्श यादव, शशि मिश्रा, सुनील मिश्रा, विजय शंकर सिंह, विक्रम चौधरी, शुभम झा, मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, जे.एन. सिंह, ललितेश सिंह, अशोक सिंह, धीरज झा, महेश झा, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, श्रवण शर्मा, संतोष ओझा, विजय दुबे, एन.पी. सिंह, प्रभात चौधरी और मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।







