आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित आरंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में अयोजित ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का दूसरे दिन का पहला मैच द आरंभ स्कूल नरदहा और पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग के बीच खेला गया. द आरंभ स्कूल नरदहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भव्य 37 रन और कार्तिक 28 रनों के बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए.पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग के तरफ से प्रिंस ने 3 और गीतेश ने 2 विकेट झटके.177 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग के तरफ से ईशांत 24 रन और सागर 17 रनो के संघर्ष भरी पारी के बाद 100 रन पर आल आउट हो गई.द आरंभ स्कूल नरदहा ने 76 रनों के बड़े अंतराल से यह मैच जीता.आदर्श ने 3 और कार्तिक ने 2 विकेट लिए.आदर्श सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया.दूसरा मैच सृजन सोनकर स्कूल आरंग और स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद के बीच खेला गया.खराब मौसम के चलते यह मैच 15 ओवर का खेला गया.

स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोमल 43 रन और अर्पित 25 रनो के शानदार पारी के बदौलत 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.सृजन सोनकर स्कूल आरंग के तरफ से सौरभ साहू ने 5 विकेट और पुष्पेंद्र धीवर ने 1 विकेट लिया.184 रनो का विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी सृजन सोनकर स्कूल आरंग ने भावेश सोनकर 20 रन और समीर के 8 रन के संघर्षशील पारी के बाद 72 रन पर आल आउट हो गई.सृजन सोनकर स्कूल आरंग को 111 रनो से करारी हार का सामना करना पड़ा.स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद के तरफ से विपुल 3 और रोहित ने 2 विकेट लिया.विपुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.







