आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। संकुल केंद्र खमतराई के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय विद्यालयों में संकुल समन्वयक हरीश दीवान का जन्मदिन बेहद अनूठे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया गया। इस खास मौके पर आओ खुशियां बांटे अंतर्गत संकुल के शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल खमतराई सहित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौथली, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कलई और गुखेरा में भव्य ‘न्योता भोज’ का आयोजन हुआ।
समारोह के दौरान संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने स्वयं बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें चॉकलेट बांटी और अपने हाथों से बच्चों को गर्म-गर्म खीर, पूड़ी व भजिया परोसा। बच्चों के चेहरे पर इस आत्मीयता से खिली मुस्कान ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए हरीश दीवान ने कहा कि बच्चों के संग खुशियां बांटने से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी अपनत्व, संस्कार और सामाजिक समरसता की नींव है। विद्यालय हमारा परिवार है और ये बच्चे हमारा भविष्य हैं। जब समाज और शिक्षक मिलकर इस तरह के आयोजनों से जुड़ते हैं, तो बच्चों में स्कूल आने के प्रति रुचि और जुड़ाव दोनों बढ़ते हैं।” उन्होंने सभी शिक्षकों को समर्पित भाव से बच्चों के सर्वांगीण विकास में जुटने का आह्वान किया।
आयोजन के दौरान सभी विद्यालयों के प्रधान पाठक, सी एल एनेस्वरी, नरसिंह दास मानिकपुरी, लक्षण लहरी, अरविंद वैष्णव तारामती बंजारे,कृष्णकांत साहू तारकेश्वर डडसेना पुनेश्वर साहू लायक सिंह डहरिया सीमा राठौर बबीता लहरे, हेमा बंजारे सौरभ साहू भूषण जलछत्री कोमल सिंह राठौर संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने संकुल समन्वयक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की।







