बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
रक्षित केन्द्र में खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, जवानों को दिखाई गई शौर्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म
झण्डा दिवस के अवसर पर जिला बीजापुर में पुलिस जवानों के उत्साहवर्धन एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रक्षित केन्द्र बीजापुर में खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से जवानों में आपसी समन्वय, सहभागिता एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जवानों को देशभक्ति एवं वीरता की भावना से ओतप्रोत फिल्म का प्रदर्शन भी कराया गया। फिल्म के माध्यम से देश की रक्षा में जवानों के शौर्य, साहस, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के भाव को प्रोत्साहित किया गया।







