Home चर्चा में रसनी में संघ के स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन

रसनी में संघ के स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन

5
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। विजयादशमी पर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्रपूजन व पथ संचलन किया जाता है, इसी कड़ी में आरंग खंड के रसनी मंडल अंतर्गत ग्राम रसनी में 29अक्टूबर 2026 को स्वयंसेवकों ने बरसते पानी में कदम से कदम मिलाकर संचलन किया, संघ के इस पथ संचलन में गणवेशधारी स्थानीय मंडल के आस पास के 12ग्रामीणों के स्वयंसेवक मानस भवन से कंधे पर लाठी धारण किए ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए संचलन किया।इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ,साथ ही जय श्री राम के नारे भी लगाए गए।

संचलन उपरांत मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोहर सिंह चंद्राकर , मुख्य वक्ता मुकेश साहू व अध्यक्षता कर रहे भरत चंद्राकर व स्वयंसेवकों ने शास्त्र पूजन किया, मुख्य वक्ता मुकेश साहू ने अपने उद्बोधन में संघ के स्थापना ,इतिहास गुरुजी के विचारों सहित 100वर्षों के कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला, साथ ही उन्होंने पंच परिवर्तन पर भी अपनी बात कही , साथ ही कहा कि स्वयंसेवक राष्ट्रकार्य को निरंतर, निर्बाध और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहें। संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्र निर्माण तथा व्यक्ति परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन के कार्य को जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। संघ के अनुसार, भारत को परम वैभव पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से स्वयंसेवक भविष्य में भी इसी प्रकार ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। संचलन वो उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख स्वयंसेवकों में संजीव देवदास,छबिराम साहू,पोखराज साहू ,शिवनाराय साहू ,उमा शंकर चंद्राकार ,अवध विश्वकर्मा ,अंगत साहू, मोहित चंद्राकर ,भेखलाल साहू ,दिगेश चंद्राकर,सिद्धार्थ साहू सहित ग्रामवासी शामिल हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here