Home चर्चा में दंतेवाड़ा महाविद्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम...

दंतेवाड़ा महाविद्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न

11
0

नीतेश अधिकारी/दंतेवाड़ा। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एम. प्रसाद ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राहुल असरानी ने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और संवैधानिक व्यवस्थाओं की गरिमा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध भ्रामक सूचनाएं फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं की मजबूती के पक्ष में तथ्यपरक संवाद स्थापित करना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी एवं प्रदेशव्यापी स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि आमजन और विशेषकर युवाओं के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं एवं संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी ने अपने उद्बोधन में लोकतंत्र की रक्षा, जनभागीदारी और युवाओं की जिम्मेदारी पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इसके पश्चात आयोजित युवा संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने जनप्रतिनिधियों से विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर सीधे सवाल पूछे और उनके जवाब प्राप्त किए। इस संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासाएं रखने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता विधायक श्री चैतराम अटामी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, प्राचार्य, विषय विशेषज्ञों एवं छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई। साथ ही विकसित भारत एवं लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रोफेसर श्री दिनेश लहरी ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री पिंटू राम उइके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तिलेश्वरी नागेश, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री गुप्त कलाश मिश्रा, जनपद सदस्य श्री रामू नेताम, सरपंच श्रीमती मुन्नी भास्कर, पार्षद श्री श्रवण कड़ती, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी यादव, मंडल महामंत्री श्री मोहन ठाकुर, कार्यक्रम सह-संयोजक श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीमती दंतेश्वरी सोरी, श्री नितेश अधिकारी, श्री वीरेश मिश्रा, श्रीमती भावना परघानिया, श्री निखिल नाग, श्री सूरज सिंह, श्री चंद्रकांत स्वाई, श्री विशेष सिंह, श्री गौरव भवानी, श्री वेणु शंकर नेताम, श्री शिव प्रताप, श्री बृजेश राणा, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती प्रियंका बिस्वाश, श्री अनीश जार्ज, श्री राहुल सोनवानी, श्री बालकृष्णा, श्री मनीष देवांगन, श्री नीलेश कुड़ियाम, श्री साहित्य मंडावी, श्री राजा साहू, श्री तुषार भगत, श्री गौरव ठाकुर, श्री विकास देवांगन सहित ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

युवा संवाद का संदेश स्पष्ट रहा—जागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here