Home चर्चा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, बलरामपुर के 61,425 किसानों...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, बलरामपुर के 61,425 किसानों के खातों में पहुंचे 12.32 करोड़ रुपये

18
0

-किसानों के खातों में सीधे अंतरित हुई सम्मान निधि की राशि, जिला मुख्यालय में मनाया गया पीएम किसान उत्सव दिवस

 युसूफ खान/बलरामपुर, 30 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर देशभर के किसानों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बलरामपुर जिले के 61,425 पात्र किसान लाभान्वित हुए। इनके बैंक खातों में कुल 12 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। इस आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान कल्याणकारी योजना है। इसके माध्यम से पात्र किसान परिवारों को कृषि संबंधी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल देना और कृषि कार्यों में सहयोग पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, श्री बद्री यादव, श्री विजय प्रताप सिंह, श्रीमती अपर्णा दीक्षित, श्री भानु प्रकाश दीक्षित, श्री दीनानाथ यादव, उप संचालक कृषि श्री रामचंद्र भगत, सहायक संचालक श्री परमानंद वर्मा एवं श्री कमलेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

जिले के हजारों किसानों के खातों में सीधे पहुंची सम्मान निधि की राशि से किसानों में उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here