आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित आरंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में अयोजित ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आज अंतिम लीग मैच सृजन सोनकर स्कूल आरंग और गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग के बीच खेला गया.गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.पहले बल्लेबाजी करने उतरी सृजन सोनकर स्कूल आरंग तामेश 36 रन,तौसीफ 19 रन और दक्ष जोशी 14 रनो के बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 111 रन बना पाई.गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के तरफ से मोनिस ने 3 विकेट और अरमान,चिन्मय,मान ने 1-1 विकेट लिया.

112 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग की टीम पृथ्वी 22 रन,समर 19 रन,लक्ष्य चेलक 17 रनो के संघर्षशील पारी के बाद भी 18.5 ओवर में 102 रन बनाकर आल आउट हो गई.सृजन सोनकर स्कूल आरंग के तरफ से कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तौसीफ 2 विकेट,दक्ष जोशी,पुष्पेंद्र धीवर और भावेश सोनकर ने 1-1 विकेट लेकर टीम को शानदार वापसी दिलायी.सृजन सोनकर स्कूल आरंग ने यह मैच 9 रनों से जीत लिया.2 विकेट और 19 रनों के शानदार पारी के लिए तौसीफ चाैहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया.इस जीत के साथ ही सृजन सोनकर स्कूल आरंग ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर लिया.इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन 1 के सेमीफाइनल में स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद vs द आरंभ स्कूल नरदहा और पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग vs सृजन सोनकर स्कूल आरंग चारों टीमों के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए शानदार मुकाबले खेले जाएंगे.







