Home मुख्य ख़बरें देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रहेगी स्थानीय छुट्टी, गोवर्धन पूजा के...

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रहेगी स्थानीय छुट्टी, गोवर्धन पूजा के अवकाश में हुआ बदलाव

9
0

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख बदल दी है। अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी रहेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

इससे पहले सरकार ने 9 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को बदलकर 20 नवंबर को किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here