भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय करतला, में युवाओं के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (जिला बौद्धिक प्रमुख) श्री ईश्वर श्रीवास जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे मुख्य वक्ता ईश्वर श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
“आज के युवा के पास सबसे बड़ी पूंजी उसका रचनात्मक चिंतन है। डिग्री लेना बड़ी बात नहीं, दृष्टिकोण बड़ा होना चाहिए। लोकतंत्र केवल वोट देने से नहीं चलता, लोकतंत्र संवाद से चलता है, जागरूकता से चलता है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोंटी पटेल जी विशिष्ट अतिथि व वक्ता के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुये अपने उद्बोधन में कहा कि –
“यह कार्यक्रम मात्र एक आयोजन नहीं है, यह विद्यार्थियों के विचारों, सपनों और संकल्पों का संगम है। युवा बोलता है तो देश सुनता है, युवा चलता है तो राष्ट्र चलता है और युवा ठान लेता है तब राष्ट्र बदल जाता है। यह युवा संवाद हमें अवसर देता है कि हम सुने, समझें और समाधान की ओर बढ़ें। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब उसका युवा जागरूक, शिक्षित और संस्कारित होगा। आप इस संवाद को यहाँ से अपने घर, गांव और जीवन में लेकर जाएं… युवाओं को एसआईआर (Special Intensive Revision) विषय पर महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी दी और सोशल मीडिया मे फैलने वाले भ्रामक संदेशो से बचना आज के डिजिटल युग मे बेहद जरुरी है जानकारी दी और सभी युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनानें के लिए मतदाता सूची मे पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया |
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्री मृगेश यादव जी के द्वारा लिखित पुस्तक “युवा शक्ति से राष्ट्र शक्ति तक” को सभी अतिथियों को सर्वप्रथम दे कर पुस्तक का विमोचन किया व सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन व स्वामी विवेकानंद जी के बताये मार्गदर्शन को सर नें सारे युवाओं तक अपनी बातो से पहुंचाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ.श्री संजय यादव जी ने किया तथा महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी प्रो.श्री प्रभाशंकर यादव जी ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के करतला मंडल अध्यक्ष श्री आकाश गुप्ता जी , करतला मंडल के महामंत्री श्री आयुष सक्सेना जी,महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लोकतांत्रिक जागरूकता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी, मतदाता जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सार्थक संवाद हुआ।







