Home चर्चा में हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल की दोहरी उपलब्धि: MUN...

हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल की दोहरी उपलब्धि: MUN 2.0 एवं ज्योतिर्मय सहोदिया साइंस एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव।

1
0

जांजगीर। हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का अवसर है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने दो प्रतिष्ठित आयोजनों में अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, चांपा में आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन (MUN 2.0) कॉन्फ्रेंस में एच जी एम जय भारत के विद्यार्थियों ने छह देशों — चीन, यूक्रेन, ब्राजील, ताइवान, कनाडा एवं जर्मनी का प्रतिनिधित्व किया।

इस गरिमामयी अवसर पर माननीय जिला कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, एच जी एम जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्या श्रीमती जी.के. धनजल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती कल्पना सिंग की विशेष उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्राओं प्रियल यादव और वन्या बंसल ने विशेष सम्मान प्राप्त किया। वहीं
ज्योतिर्मय सहोदिया साइंस एग्जीबिशन में भी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने फर्स्ट रनरअप और सेकंड रनरअप का खिताब जीता।
इन दोनों प्रतिष्ठित आयोजनों में मिली सफलता ने विद्यालय के गौरव को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या श्रीमती जी.के. धनजल एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी विजेता विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धियाँ विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, आत्मविश्वास, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम हैं।

एच जी एम जय भारत परिवार के लिए ये केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्टता की गौरवशाली पहचान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here