Home चर्चा में रवि ठाकुर बने रतनपुर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचन से...

रवि ठाकुर बने रतनपुर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में खुशी की लहर

8
0

रतनपुर। रतनपुर प्रेस क्लब के आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर रवि ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उनके अध्यक्ष चुने जाने की खबर से प्रेस क्लब के सदस्यों एवं पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।

प्रेस क्लब की पूर्व निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के अनुसार 5 नवंबर को शाम 6 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। वहीं 11 नवंबर को अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए मतदान कराया जाना प्रस्तावित था।

निर्धारित समय-सीमा तक अध्यक्ष पद के लिए केवल रवि ठाकुर ने ही अपना नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य प्रत्याशी के सामने नहीं आने से अध्यक्ष पद पर उनका निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया।

रवि ठाकुर के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में रतनपुर प्रेस क्लब संगठनात्मक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा तथा पत्रकारों की एकजुटता, आपसी समन्वय और हितों के संरक्षण को प्राथमिकता मिलेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष के समक्ष प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी। उनके निर्वाचन को लेकर पत्रकार जगत में उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here