Home चर्चा में बीजापुर पुलिस ने 5 किलो वजनी टिफिन प्रेशर IED बरामद कर सुरक्षित...

बीजापुर पुलिस ने 5 किलो वजनी टिफिन प्रेशर IED बरामद कर सुरक्षित तरीके से किया नष्ट

6
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीडीएस और थाना बेदरे की संयुक्त कार्रवाई, करकेली-बेदरे मार्ग पर कच्ची पगडंडी के किनारे मिला विस्फोटक

बीजापुर। जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करकेली से बेदरे मार्ग पर सड़क किनारे स्थित कच्ची पगडंडी से लगभग 5 किलोग्राम वजनी टिफिन प्रेशर IED बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, माओवादियों द्वारा पूर्व में उक्त मार्ग पर IED लगाया गया था। इसकी सूचना मिलने पर बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) एवं थाना बेदरे के जवानों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

इस दौरान बम निरोधक दस्ते के जवानों ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आवश्यक डी-माइनिंग कार्रवाई की और बरामद IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बरामद IED प्रेशर स्विच सिस्टम से तैयार किया गया था। जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here