Home चर्चा में फोटोकॉपी दुकान में नकबजनी करने वाला शातिर चोर 48 घंटे में गिरफ्तार

फोटोकॉपी दुकान में नकबजनी करने वाला शातिर चोर 48 घंटे में गिरफ्तार

6
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
चोरी का मोबाईल, 3403/- रुपये के सिक्के व नगदी एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
 धारा 331(4), 305(a) BNS में गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
 अकलतरा पुलिस की त्वरित व सराहनीय कार्यवाही
जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – अकलतरा पुलिस ने फोटोकॉपी दुकान में हुई नकबजनी की घटना का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आदतन चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण :-
प्रार्थी भोलामणी चक्रधारी पिता रामलाल चक्रधारी, निवासी अधियारीपाठ, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, दिनांक 07.11.2026 को रात्रि अपना फोटोकॉपी दुकान बंद कर घर चला गया था। दिनांक 08.11.2026 को सुबह दुकान खोलने पर देखा कि दुकान का सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा है। गल्ले से नगदी एवं सिक्का लगभग 30,000/- रुपये एवं रेडमी नोट 9 प्रो मोबाईल हैंडसेट (जियो सिम नं. 8085657308 सहित) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था तथा दुकान में लगे कैमरे को भी क्षति पहुंचाई गई थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलेन्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में एवं डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अकलतरा के पर्यवेक्षण में अकलतरा पुलिस की टीम द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
इस प्रकार पकड़ा गया आरोपी :-
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान कर यादव मोहल्ला, अकलतरा में उसके निवास स्थान पर दबिश देकर संदेही प्रभात उर्फ भोलू यादव को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
गवाहों के समक्ष पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए मेमोरेण्डम कथन में बताया कि उसने अपने घर के सामने स्थित नेहा फोटोकॉपी दुकान में पीछे के रास्ते से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकान के दराज में रखे थैले से नगदी रकम एवं दस, पांच, दो, एक रुपये के सिक्के का थैला तथा वहीं रखा रेडमी नोट 9 प्रो मोबाईल चोरी किया था।
जप्ती :-
आरोपी की निशानदेही पर उसके निवास स्थान से गवाहों के समक्ष चोरी गया मोबाईल, सिक्के सहित 3403/- रुपये नगदी एवं घटना में प्रयुक्त स्टील का सब्जी काटने वाला चाकू जप्त किया गया।
गिरफ्तारी :-
आरोपी प्रभात यादव उर्फ भोलू पिता सीताराम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला, वार्ड क्र. 11, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा का कृत्य धारा 331(4), 305(A) BNS का पाया जाने पर आज दिनांक 11.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी, प्र.आर. वेंकट रमन पाटले, आरक्षक शेष नारायण साहू, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here