Home चर्चा में धार्मिक नगरी रतनपुर में होगा लोक कला, संस्कृति और प्रतिभा का महासंगम

धार्मिक नगरी रतनपुर में होगा लोक कला, संस्कृति और प्रतिभा का महासंगम

9
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
22 से 24 दिसंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम
रतनपुर महोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन
प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया निर्णय, कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियां शुरू
रतनपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर में जल्द ही लोक कला, संस्कृति छत्तीसगढ़ी रतनपुर महोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। रतनपुर प्रेस क्लब के बैनर तले 22 से 24 दिसंबर तक तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा।
इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति, परंपरा और लोक संगीत की झलक देखने को मिलेगी।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य रतनपुर की धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना और नई पीढ़ी को अपनी माटी की कला और संस्कृति से जोड़ना है। महोत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, करमा, पंथी सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस दौरान शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में नाम कमाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, खेल में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रतनपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों तथा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
रतनपुर प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक में इस आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन रतनपुर के लिए गौरव का विषय होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here