Home कोरबा भैंसा में जन चौपाल में उमड़ी भीड़, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया...

भैंसा में जन चौपाल में उमड़ी भीड़, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का आह्वान

8
0
ग्राम भैंसा में आयोजित जन चौपाल संवाद कार्यक्रम में भारी भीड़ कांग्रेस का वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, का आह्वान लोगों को पसंद आ रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी ने कहा लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा तथा मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजन हुआ।
इस अवसर पर भैंसा मंडल के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वोट की गरिमा और स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्षरत रहेगी।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर आम जनता को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भैंसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
डहरिया जी ने यह भी कहा है कि यह सरकार जो बनी है वह वोट चोरी से बनी और हम वोट चोरी रोकने के लिए घर-घर जाकर बताएंगे लोकतंत्र के खिलाफ काम करने वाले लोगों को जनता जवाब देगी और आने वाले समय में वह चोरी नहीं होने देंगे। उक्त कार्यक्रम में कोमल साहू , प्रकाश मारकंडेय, गुरुचरण मिरी, लुकेश टंडन, दिलीप कोठारी, भगवती धुरंधर, दुर्गा राय, शेखर नारंग, खिलेश देवांगन, बीरेंद्र बघेल, राजेश धुरंधर, शिव गेंद्रे,दयाल माण्डले, रोहित साहू, कमलदेव साहू, अनिल माण्डले, घनश्याम यादव, सुरेखा राय, भानु राय, रामनिहाल, तरुण बंजारे, रूपचंद पुरेना, चैतराम साहू, छन्नू डहरिया, आनंद टंडन, जितेंद्र नारंग, धरम यादव, सुरेंद्र बंजारे, डूगेस साहू, प्रीतम साहू, पिंटू बंजारे, रघुनाथ वर्मा, दुर्गेश ओगरे, बिसाहू बघेल,खिलेंद्र वर्मा, कौशल साहू, मन्नू गेंद्रें, मनीराम नारंग, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here