कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह
कुसमुंडा के गेवरा बस्ती ज्ञान भारती विद्यालय में बाल दिवस की धूम रही। विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारो और सजावटी सामग्री से सजाया गया पूरा स्कूल परिसर बच्चों की मुस्कान और उत्साह से गूंज उठा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के व्यवस्थापक श्री मनोज श्रीवास्तव ने नेहरू जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया इसी दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजन खेल खेलकर बाल दिवस को यादगार बनाया

स्कूल में निबंध, गुब्बारा फोड़ कविता, चित्रकला और पेंटिंग आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने चाचा नेहरू बन उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने विभिन्न आकर्षक एवं मोहक कविताओं से सबको भाव विभोर कर दिया। हेड मास्टर श्रीमती निर्मला जायसवाल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में ज्ञान भारती के डायरेक्टर सर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलने और कड़ी मेहनत से देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञान भारती के डायरेक्टर सर मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं हेड मास्टर श्रीमती निर्मला जायसवाल एवं बेहुला पूर्णिमा अघरिया कृष्ण प्रसाद नेहा निर्मलजीत साक्षी प्राची श्वेता पूर्णिमा रेणुका प्रियंका रंजीता मुस्कान एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे








