Home कोरबा गेवरा बस्ती के बरपाली मोहल्ले में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत...

गेवरा बस्ती के बरपाली मोहल्ले में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न

8
0

गुरदीप सिंह/गेवरा बस्ती। बरपाली मोहल्ले में मंडल अध्यक्ष धनंजय दीवान के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए तथा मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जागरूकता जरूरी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, ग्रामीण कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद, मंडल प्रभारी प्रदीप अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभा तंवर, महामंत्री भुवनेश्वरी दास, तारामणि कश्यप, गैस बाई, ज्योति महंत, असंगठित क्षेत्र जिला अध्यक्ष विनोद सारथी, युवा साथी एवं मंडल मीडिया प्रभारी नटवर लाल चौहान, उमाशंकर, टीकम भैया सहित पार्षदगण, छाया पार्षद, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से आमजन तक लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण, मतदाता जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश पहुंचाया गया। जन चौपाल में उपस्थित लोगों ने लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here