Home मुख्य ख़बरें शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक उछला और निफ्टी 25,300...

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक उछला और निफ्टी 25,300 के पार;विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से बाजार में उछाल

9
0

शेयर बाजार में आज यानी 16 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 82,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 200 अंकों की तेजी है और यह 25,300 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में बैंकिंग और IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

विदेशी निवेशकों (FII/FPI) की लगातार खरीदारी से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। विदेशी निवेशकों ने बीते 7 दिनों में 26,131 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) इस दौरान बिकवाली करते नजर आए हैं।

भारतीय बाजार में तेजी के बीच आज एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 145 अंक यानी 2.74% गिरकर 5,145 पर कारोबार कर रहा है।

जापान का निक्केई भी 960 अंक यानी 1.57% की गिरावट के साथ 60,183 पर है।वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 210 अंक यानी 0.86% की बढ़त के साथ 23,847 पर कारोबार कर रहा है।

13 नवंबर को अमेरिकी शेयर बाजार में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला था। डाउ जोन्स 50 अंक यानी 0.10% की बढ़त के साथ 52,348 पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, नैस्डैक में 230 अंकों यानी 0.91% की गिरावट रही और यह 25,136 पर आ गया। S&P 500 भी 31 अंक यानी 0.40% गिरकर 7,562 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के आंकड़ों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में लगातार पैसा लगा रहे हैं, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली हुई है।

इसके उलट, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बीते 7 दिनों में 17,019 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है। पिछले 30 दिनों में उनकी बिकवाली का आंकड़ा 35,037 करोड़ रुपए रहा है।

ताजा आंकड़ों में भी विदेशी निवेशकों ने 5,737 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,254 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here