Home चर्चा में रतनपुर धान मंडी में धान खरीदी का शुभारंभ, नगर पालिका और भाजपा...

रतनपुर धान मंडी में धान खरीदी का शुभारंभ, नगर पालिका और भाजपा मंडल के प्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, किसानों में दिखा भरपूर उत्साह

14
0

रतनपुर। रतनपुर धान मंडी में आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया और किसानों को समर्थन मूल्य पर समय पर धान बेचने के लिए प्रेरित किया।

नगर पालिका उपाध्यक्ष बिनू निराला ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंडी में बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता तथा तौल, नमी मापन एवं भुगतान की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण अब किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने की व्यवस्था की गई है।

धान मंडी अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि रतनपुर के साथ-साथ चपोरा, पोंडी, सेमरा एवं पचार धान खरीदी केंद्रों में भी आज से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंडी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

जिला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तीर्थ राम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है, ताकि किसान को दलालों से मुक्त होकर सीधा लाभ मिल सके।
अपील,
उपज को साफ-सुथरा सुखाकर मंडी लेकर आएं, जिससे उन्हें त्वरित भुगतान हो सके। प्रशांत यादव ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर हैं।

इस अवसर पर एल्डरमैन सुरेश सोनी, संतोष यादव,भास्कर सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, मंडी समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

किसानों ने बताया कि धान खरीदी शुरू होने से उन्हें राहत मिली है और अब उन्हें औने-पौने दाम पर धान नहीं बेचना पड़ेगा। किसान रामेश्वर साहू ने कहा कि पहले निजी व्यापारियों को बेचना पड़ता था, अब समर्थन मूल्य मिलने से खुशी है। किसान महिला सरस्वती बाई ने कहा कि मंडी में व्यवस्था अच्छी है और समय पर भुगतान का आश्वासन मिला है।

सभी किसानों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसानों की सुविधा सर्वोपरि रहेगी। किसानों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here