बिलासपुर। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय दौरे पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जैसे ही पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय परिसर के हेलीपैड पर उतरा, पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
हेलीपैड पर पहले से मौजूद जनप्रतिनिधियों और बड़े अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका दिल से स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।
प्रशासन की ओर से संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने भी मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच पूरा कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। उनके दौरे को लेकर सुबह से ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।







