Home चर्चा में दीपावली मिलन में सुभाष जालान की सीएम साय से मुलाकात, प्रदेश की...

दीपावली मिलन में सुभाष जालान की सीएम साय से मुलाकात, प्रदेश की खुशहाली की कामना

4
0
सारंगढ़ संवाददाता – अशोक मनहर
 मुख्यमंत्री के नवा रायपुर स्थित निवास पर आयोजित समारोह में हुई आत्मीय भेंट, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी दीपावली की बधाई 
सारंगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नवा रायपुर स्थित निज निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जालान ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर सुभाष जालान ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की मंगलकामना की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भी जालान को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ आत्मीय चर्चा की।
दीपावली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान प्रदेश के विकास, संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री और सुभाष जालान की यह मुलाकात शुभकामनाओं के साथ आत्मीय संवाद का अवसर बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here