Home चर्चा में शिक्षण को रोचक बनाने पर शिक्षकों ने किया मंथन, पीएलसी जोनल गणित...

शिक्षण को रोचक बनाने पर शिक्षकों ने किया मंथन, पीएलसी जोनल गणित कार्यशाला संपन्न

3
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पारागांव में पीएलसी (प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी) जोनल गणित कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर गणित विषय के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाना और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक सरल व रोचक बनाना रहा।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने कक्षा पहली से चौथी तक की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और नवाचारों पर गहन मंथन किया। प्रशिक्षण को व्यावहारिक रूप देने के लिए शिक्षकों को समूहों में विभाजित कर सामूहिक गतिविधियां कराई गईं, जहां सभी ने श्यामपट (ब्लैकबोर्ड) पर अपने-अपने कक्षा-कक्ष के अनुभवों और शिक्षण विधियों को साझा किया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर छोटूराम साहू के साथ-साथ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए स्रोत व्यक्ति जय कुमार एवं पायल सोनी ने गणित की अवधारणाओं को बच्चों तक आसानी से पहुंचाने के कई नए और प्रभावी तरीके सिखाए। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक अमित अग्रवाल,अरविंद वैष्णव,धनपाल कुर्रे,अरुण सोनी,विष्णु साहू,उमेंद्र चंद्राकर ,भूषण जलक्षत्रि,मनोज कुमार,राजेश स्वर्णकार,परमानंद टंडन,मेघनाथ सिन्हा,संगीता चंद्राकर,नीलू देवांगन, कृष्णा चंद्राकर,मीरा वर्मा,देवकी दीवान ,हीरौंदी दीवान,रुपकीरण गहरवाल,यशोदा ध्रुव,देवकुवर ध्रुव,गायत्री देवांगन आदि ने कार्यशाला को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here