बस्तर –
देउरगांव से मोंगरापाल रोड में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम गंगाधर कश्यप, उम्र 40 वर्ष बताया गया है। वह घाट धनोरा निवासी था और अपने ससुराल चोलनार जा रहा था।
नगर पंचायत कार्यालय से आगे तेज रफ्तार मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल के सपोर्टिंग तार से टकरा गई। टक्कर से युवक सड़क किनारे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही बस्तर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्तर अस्पताल भेज दिया। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।







