Home चर्चा में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक संपन्न

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक संपन्न

4
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
भारत सिंह सिसोदिया ने संगठन की मजबूती में महिला शक्ति की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण, शुभांगी बिहाड़े ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर दिया जोर
अम्बिकापुर।
आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि संगठन की मजबूती में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के विचारों को पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने की अपील की।
कार्यक्रम का मंच संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका चौबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनुराधा गोस्वामी ने किया।
इस अवसर पर नेहा, रीना नीमत सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here