संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार व मनोज कुमार कुशवाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23/11/2026 को शासकीय हाई स्कूल भंवरेली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें विकास खण्ड शिक्षा बम्हनीडीह बसंत कुमार चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित बच्चों को नशीली पदार्थो से दूर रहने,अच्छा नागरिक बनने ,अपने पढ़ाई पर ध्यान देना, बेहतर जीवन के लिए अपराध से दूर रहने, शिक्षा का महत्व, बच्चों को उनके कैरियर पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया एवं पैरालीगल वालेटिंयर सुश्री मंजू देवांगन ने बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा नशामुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से नालसा डॉन योजना, 2025 के मुख्य उद्देश्य को बताते हुए कहा गया कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है

योजना के प्रमुख उद्देश्य एवं लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता फैलाना, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना, नशा मुक्ति केंद्रों एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना, पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों को परामर्श एवं सहायता देना, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करने में सहायता करना है। गुड टच बेड टच,मानव तस्करी,पास्को एक्ट, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,

पैरालिगल वालेंटियर रमेश कुमार दिवाकर द्वारा बताया गया कि योजना का मुख्य उद्देश्य: नशा मुक्त समाज का निर्माण करना तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी सहायता, उपचार, पुनर्वास और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है साथ ही अधिक जानकारी एवं निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क करने को कहा व विधिक सेवा अधिनियम के उद्देश्य, नि शुल्क की विधिक सहायता की पात्रता, बच्चों को उनके मौलिक अधिकार , मौलिक कर्तव्य,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में संकुल समन्वयक उमेश कुमार तेम्बुलकर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण, बड़ी संख्या में छात्र/छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे







