Home चर्चा में आदिवासी जन जागरण विकास मंच सामरी पाठ के नेतृत्व में मनाया गया...

आदिवासी जन जागरण विकास मंच सामरी पाठ के नेतृत्व में मनाया गया संविधान दिवस

5
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
सामरी। संविधान दिवस के अवसर पर आदिवासी जन जागरण विकास मंच सामरी पाठ के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामरी स्कूल प्रांगण में भी संविधान दिवस मनाया गया, जहां विद्यालय के प्राचार्य (प्रिंसिपल), शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।
इस दौरान भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, एकता, भाईचारा और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर खसरू बुनकर, बाघु बिरजिया, कमलेश्वर नगेसिया, गोलेराम नगेसिया, नंदपाल राम, जयप्रकाश नगेसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here