Home कोरबा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का 29 नवंबर को प्रथम...

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का 29 नवंबर को प्रथम कोरबा प्रवास, तीन मंडलों में होगा भव्य स्वागत

4
0

-फरसवानी, बरपाली और उरगा मंडल में स्वागत कार्यक्रम की तैयारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनारायण सराफ भी रहेंगे साथ

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर का 29 नवंबर 2026, रविवार को प्रथम कोरबा प्रवास होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर भाजपा किसान मोर्चा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस दौरान कोरबा जिले के विभिन्न मंडलों में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर का स्वागत दोपहर 12 बजे फरसवानी मंडल में किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे बरपाली मंडल में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं दोपहर 1:30 बजे उरगा मंडल में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष के इस प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री रामनारायण सराफ, कोरबा भी साथ रहेंगे। स्वागत कार्यक्रमों के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कोरबा आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की गई है।

इस प्रवास को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here