Home चर्चा में स्मार्ट क्लास के शुभारंभ पर नन्हीं रिया बनी नन्हीं पत्रकार,बीईओ बसंत चतुर्वेदी...

स्मार्ट क्लास के शुभारंभ पर नन्हीं रिया बनी नन्हीं पत्रकार,बीईओ बसंत चतुर्वेदी का लिया रोचक इंटरव्यू

5
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
बंसुला एवं सेमरिया में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह और नई तकनीक के प्रति जिज्ञासा
बंसुला। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला एवं सेमरिया में आज स्मार्ट क्लास का शुभारंभ विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री बसंत चतुर्वेदी जी की गरिमा मयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीआरसीसी एच के बेहार, सीआरसी रमेश मेहरा एवं बीपीओ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम डॉ. उमेश दुबे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं रोचक पल उस समय देखने को मिला, जब कक्षा चौथी की नन्हीं छात्रा रिया ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री बसंत चतुर्वेदी जी का इंटरव्यू लिया।रिया ने पूरे आत्मविश्वास और उत्सुकता के साथ बीईओ सर से एक के बाद एक रोचक सवाल पूछे।नन्हीं बच्ची के सवालों और बेझिझक संवाद करने की शैली ने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
बीईओ श्री बसंत चतुर्वेदी जी ने भी रिया के सभी रोचक सवालों का बड़े ही सहज,आत्मीय और मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने बच्ची की जिज्ञासा, साहस एवं संवाद कौशल की सराहना करते हुए उसे प्रोत्साहित करने के लिए पेन भेंट किया।यह छोटा-सा उपहार रिया के लिए बड़ी प्रेरणा बन गया।
इस अवसर ने यह संदेश दिया कि आज का विद्यार्थी केवल किताबों तक सीमित नहीं है,बल्कि उसमें सवाल पूछने,अपनी बात रखने और नई चीजें सीखने का आत्मविश्वास भी विकसित हो रहा है।
स्मार्ट क्लास का शुभारंभ विद्यालयों में आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे विद्यार्थियों को दृश्य-श्रव्य माध्यमों से कठिन विषयों को सरलता एवं रोचकता के साथ समझने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में यह सुखद दृश्य भी देखने को मिला कि जहां एक ओर विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआत हुई, वहीं दूसरी ओर नन्हीं रिया ने अपने आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया कि बच्चों के मन में उठने वाला हर सवाल एक नई सीख और बेहतर भविष्य की शुरुआत हो सकता है।
रिया की जिज्ञासा, बीईओ सर का प्रोत्साहन और स्मार्ट क्लास की नई पहल—आज का यह आयोजन निश्चित ही बच्चों के लिए यादगार एवं प्रेरणादायी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here