रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर। धार्मिक, पौराणिक और तालाबों की नगरी रतनपुर में मणिकंचन मॉर्निंग योगा ग्रुप ने एक बार फिर स्वच्छता की मिसाल पेश की। ग्रुप के सदस्यों ने महामाया मंदिर स्थित कलपेषरा तालाब के किनारे फैली गंदगी, कचरे और झाड़ियों की सफाई कर श्रमदान किया।
– स्वच्छता ही सेवा है:
सुबह-सुबह योगा ग्रुप के सदस्य हाथों में झाड़ू, फावड़ा और बोरा लेकर तालाब किनारे पहुंचे। घंटों की मेहनत के बाद पूरा किनारा साफ-सुथरा नजर आने लगा।

– हर हफ्ते चल रहा है स्वच्छता अभियान:
मणिकंचन मॉर्निंग योगा ग्रुप हर हफ्ते रतनपुर के किसी न किसी धार्मिक स्थल या तालाब की सफाई करता है। नियमित योग-कसरत के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी इनकी पहचान बन गई है।
– पहले भी दो तालाबों की हो चुकी सफाई:
इससे पहले पिछले दो सप्ताह में ग्रुप ने नगर के कोरबा भांवर स्थित दो तालाबों की सफाई की थी। वहां की सफाई के बाद से ही नगरवासियों के बीच ग्रुप की जमकर तारीफ हो रही है।
– स्वच्छ शहर, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज:
ग्रुप का संदेश साफ है – स्वच्छ शहर होगा तो शरीर स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ समाज बनेगा। इसी सोच के साथ ग्रुप के नियमित मणिकंचन मॉर्निंग योगा ग्रुप रतनपुर के सदस्य जिन्होने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई ईश्वर ठाकुर, रामशरण उइके, मदन जायसवाल, कन्हैया लाल यादव सौखीलाल सोरठे, सालिकराम मरकाम, यागवेन्द्र कुमार डिक्सेना , कुमार सिंह मरावी, सत्यनारायण खरे, दौलत राम पटेल , कैलाश नगर्ची, संतोष यादव, दीपक कुमार साहू, सुनील कमलसेन, राजा यादव, अमित आगरे, राजकुमार प्रजापति, मायाराम निर्मलकर , अन्नू तिवारी रवि गन्धर्व, जगमोहन सिंह, प्रमोद अग्रवाल, ध्रुवा सिंह, धन सिंह, शिवकुमार नगर्ची, चंद्रभान सिंह, प्रताप सिंह, आशीष गुप्ता कमल सोनी, डा महेंद्र सबका सराहनीय योगदान रहता है साथ ही
नगर में हर तरह की गतिविधियों में अपना सहयोग दे रहा है।

– जनता में जागी जागरूकता:
ग्रुप के इस अभियान से आम जनता के बीच भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता जगी है। अब लोग खुद भी अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
– नई सकारात्मक पहल:
मणिकंचन मॉर्निंग योगा ग्रुप ने रतनपुर में एक नई सकारात्मक पहल शुरू की है, जहां योग से शरीर और श्रमदान से शहर दोनों स्वस्थ हो रहे हैं।
नगरवासियों ने ग्रुप के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति इसी तरह थोड़ा-थोड़ा सहयोग करे तो रतनपुर प्रदेश का सबसे स्वच्छ नगर बन सकता है।
स्वच्छता ही सेवा
मणिकंचन मॉर्निंग योगा ग्रुप ने महामाया मंदिर स्थित कल्पेश्वरा तालाब की सफाई की,
स्वच्छ शहर – स्वस्थ शरीर – स्वस्थ समाज का दिया संदेश।
रतनपुर की इस पहल को सलाम!







