Home मुख्य ख़बरें कांवड़ यात्रा को लेकर सख्त हुए सीएम धामी: थूक जिहाद और अशुद्ध...

कांवड़ यात्रा को लेकर सख्त हुए सीएम धामी: थूक जिहाद और अशुद्ध भोजन पर पूरी तरह रोक के निर्देश

5
0

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की है। सीएम धामी ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान थूक जिहाद की घटनाएं दोबारा न हों। सीएन धामी ने कहा है कि श्रद्धालुओं को अशुद्ध भोजन नहीं परोसा जाना चाहिए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- “यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि हरिद्वार आने वाले कांवड़िये अच्छे अनुभव के साथ लौटें। कांवड़ यात्रा के दौरान पहले भी ‘थूक जिहाद’ की घटनाएं हुई हैं। मैंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here