महासमुंद-
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रकसा गांव में भारी बारिश के बाद बने स्टॉप डेम की मिट्टी में धंसने से एक युवक लापता हो गया था। घटना के करीब 48 घंटे बाद युवक का शव घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर पानी में बहकर मिला।
शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।
गौरतलब है कि युवक नाले पर बने स्टॉप डेम पर खड़ा था, लेकिन भारी बारिश और तेज बहाव के कारण डेम की मिट्टी अचानक धंस गई, जिससे वह अंदर समा गया। प्रत्यक्षदर्शी बुजुर्ग शोभा राम उस समय वहीं मौजूद थे और घटना होते ही उन्होंने शोर मचाया। आस-पास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
इसके बाद दो दिन तक SDRF और NDRF की टीमों के साथ स्थानीय प्रशासन ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
आख़िरकार, शोभा राम का शव तेज बहाव में बहकर लगभग 3 किलोमीटर दूर पानी में मिला, जिसे आज सुबह रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।

सरायपाली एसडीएम नम्रता चौबे ने जानकारी दी कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार जुटी रही। खोज में पोकलेन मशीन और अन्य जरूरी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया।
पानी का बहाव इतना तेज़ था कि शव घटनास्थल से काफी दूर बहकर चला गया था।
घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया









