Home चर्चा में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में बनाये जाएँगे आयुष्मान कार्ड

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में बनाये जाएँगे आयुष्मान कार्ड

12
0

सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक

रायगुड़ा, सालातोंग, दुलेड़ और गोलापल्ली में शिविर की तिथि निर्धारित

सुकमा/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार नियद नेल्लानार योजनान्तर्गत चयनित ग्रामों एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किये जाने हेतु सुविधा शिविर एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिविर में ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड और वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु 08 जुलाई से 31 जुलाई तक चिन्हांकित स्थानों में सुविधा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

जारी आदेशानुसार कोंटा विकासखंड में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक रायगुड़ा में शिविर लगाया जाएगा जिसमे चिमलीपेंटा, सुरपनगुड़ा और मोरपल्ली के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार 15 जुलाई से 17 जुलाई तक सालातोंग में शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें पोटकपल्ली, पालाचलमा और पेंटापाड़ के ग्रामीण शामिल होंगे। 23 से 27 जुलाई तक दुलेड़ में आयोजित शिविर में दुलेड़, बुरकापाल और एल्मागुंडा के ग्रामीण शामिल होंगे। 29 से 31 तक गोलापल्ली में आयोजित शिविर में सिंगाराम, क्रिस्टाराम, गंगलेर और मेहता के ग्रामीण शामिल होंगे। जिला प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का अनुरोध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here