Home छत्तीसगढ़ “अंबिकापुर में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर शुरू, सीएम साय बोले – छत्तीसगढ़...

“अंबिकापुर में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर शुरू, सीएम साय बोले – छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई दिशा”।

43
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मैनपाट में आज से भाजपा का सप्ताहभर चलने वाला प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है, जिसमें पार्टी के सांसद और विधायक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर सांसद सुनील सोनी और बेमेतरा विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों का प्रशिक्षण शिविर तीन दिन तक चलेगा। इस शिविर का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विकास और ज्ञानवर्धन में सहायक बनना है।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि पहले जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का अंतिम छोर मैनपाट है, जिसे ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ कहा जाता है। यह स्थान पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इससे देशभर में छत्तीसगढ़ का प्रचार-प्रसार होगा।

कार्यक्रम की जानकारी:

यह प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here