इस साल 2025 में श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और यह 9 अगस्त (शुक्रवार) तक चलेगा। सावन का महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए सबसे पावन समय माना जाता है। भक्तगण इस दौरान जलाभिषेक, व्रत, रुद्राभिषेक और कांवड़ यात्रा के माध्यम से शिव जी को प्रसन्न करते हैं।
सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा का आयोजन होता है। इसके अलावा इस मास में नागपंचमी, हरियाली अमावस्या और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते हैं, जो इस माह को और भी शुभ बना देते हैं। यह महीना आध्यात्मिक जागरूकता और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
सावन 2025 की प्रमुख तिथि
श्रावण मास प्रारंभ – 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार)
श्रावण मास समाप्त – 9 अगस्त 2025 (शनिवार)
अब जानिए कि सावन के इस पवित्र महीने में कौन-कौन से त्योहार किस तारीख को पड़ने वाले हैं…
सावन 2025 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची:
सावन शिवरात्रि – 23 जुलाई 2025
हरियाली अमावस्या – 24 जुलाई 2025
हरियाली तीज – 27 जुलाई 2025
नाग पंचमी – 29 जुलाई 2025
पुत्रदा एकादशी – 5 अगस्त 2025
वरा लक्ष्मी व्रत – 8 अगस्त 2025
श्रावणी पूर्णिमा / नारियल पूर्णिमा – 9 अगस्त 2025
रक्षा बंधन – 9 अगस्त 2025
विशेष जानकारी:
हर सोमवार को शिव पूजन और व्रत का विशेष महत्व होता है।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त विभिन्न स्थानों से गंगाजल लाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं।
नाग पंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन सावन के तीन प्रमुख त्यौहार माने जाते हैं।









